{"_id":"668ad6c23d3e0d28ee0bc408","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-on-kmp-palwal-news-c-1-1-noi1188-1868052-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: केएमपी पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: केएमपी पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी।
तावडू। नूंह के थाना रोजका मेव सीमा में रेवासन केएमपी पुल के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राठीवास थाना बिलासपुर के रहने वाले दोनों भाई मोहित और रोहित मोटरसाइकिल से गांव की ओर आ रहे थे। सुबह 6:15 बजे के करीब रेवासन केएमपी पुल के पास पहुंचे तो शौच करने के लिए मोटरसाइकिल रोकी। जब मोहित सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक आया और मोहित को चपेट में लेकर काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। भाई के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक को रोका, फिर गंभीर रूप से घायल मोहित को ट्रक के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मार्ग पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर थाना रोजका मेव पुलिस पहुंची। वहीं चालक वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गया।पुलिस ने रोहित निवासी राठीवास थाना बिलासपुर जिला गुरुग्राम के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।