फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth attacked with sticks and knife, accused absconds after looting Rs 5200

Palwal News: युवक पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला, 5200 रुपये लूटकर आरोपी फरार

Tue, 09 Sep 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 09 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sticks and knife, accused absconds after looting Rs 5200
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक पर दर्जनभर युवकों ने सार्वजनिक स्थल पर घातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने वारदात के दौरान युवक से नकदी भी लूट ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, जवाहर नगर कैंप निवासी गौरव तनेजा ने दी शिकायत में बताया कि वह दुकानदारी करता है। देर शाम वह दुकान से घर लौटते हुए सर्वानंद चौक (पंजाबी धर्मशाला) पहुंचा तो करण, रोबिन गुलाटी, जगपाल, कुका और 3-4 अन्य युवक हाथों में लाठी, डंडा व चाकू लेकर पहले से खड़े थे। जैसे ही वह वहां पहुंचा, आरोपियों ने उस पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि जान बचाने के लिए भागते समय एक युवक ने उस पर चाकू फेंक मारा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और उसकी जेब से 5200 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल गौरव को फरीदाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed