{"_id":"6a3ad1736629e7095f07ed81","slug":"youth-attacked-with-intent-to-kill-over-a-grudge-case-registered-palwal-news-c-24-1-pal1006-125280-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रंजिश में युवक पर किया जानलेवा हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रंजिश में युवक पर किया जानलेवा हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
शहर के गढ़ी रोड पर पुरानी रंजिश में नाई की दुकान पर बाल कटवा रहे युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, पांडवन निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 21 जून की सांय वह बलराम नाई की दुकान पर अपने बाल कटवा रहा था। इसी दौरान कलुआ उर्फ राकेश, डिगंबर, हेमंत, बॉबी सहित रचित ने उसके और मनोज के साथ मारपीट शुरू कर दी। काफी देर तक इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से इन दोनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि 13 जून को उन लोगों का आपस में झगड़ा हो गया था, जिसका पुलिस थाने में राजीनामा हो गया । उसी की रंजिश को लेकर इन लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसे मामले में डॉक्टर की राय लेने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।