फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Clash between two groups over a land dispute

Palwal News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over a land dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर थाना क्षेत्र की शेखपुरा कॉलोनी में 50 वर्गगज के प्लाॅट के सौदे और लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव नगर निवासी रीना ने बताया कि उन्होंने नरेश कुमार गोयल से 50 वर्गगज प्लाॅट का छह लाख रुपये में सौदा किया था। चार लाख रुपये चेक और दो लाख रुपये नकद देकर इकरारनामा कराया गया था। आरोप है कि रजिस्ट्री और कब्जे की मांग करने पर नरेश टालमटोल करने लगा। 29 सितंबर को घर बुलाने के बाद नरेश, उसके बेटे सौरव और पत्नी सरोज ने कथित तौर पर बहस की और जातिसूचक शब्द कहे। शिकायत में पति सोनू और देवर राजू को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, नरेश गोयल की पत्नी सरोज देवी ने शिकायत में आरोप लगाया कि सोनू, रीना, उसके भाई और अन्य लोग जबरन घर में घुस आए। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा बचाव में आए पति और बेटे के साथ मारपीट की गई। जान से मारने और झूठे एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस प्रवक्ता संजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed