फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Arrested with a stolen Bullet motorcycle

Palwal News: चोरी की बुलेट के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Arrested with a stolen Bullet motorcycle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। थाना सदर पलवल पुलिस ने चोरी की बुलेट पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उपयोग करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव पिंगोर निवासी नीरज के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अटोहा मोड़ पर नाकाबंदी कर युवक को रोककर पूछताछ की। पुलिस ने जब कागजात मांगे तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जांच में पता चला कि नंबर किसी अन्य मोटरसाइकिल के नाम पर दर्ज मिला। इसके बाद बुलेट के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की। जांच में सामने आया कि बरामद बुलेट मोटरसाइकिल का नंबर पहले चोरी हुई मोटरसाइकिल वाला था जिसे थाना केएमपुर/साउथ दिल्ली क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस प्रवक्ता संजय ने बताया कि थाना सदर में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed