फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth arrested with smack

Palwal News: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with smack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने आटा गांव के इंडरी रोड पर कार्रवाई करते हुए 13 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिद पुत्र अली मोहम्मद निवासी उदाका, थाना रोजका मेव के रूप में हुई है। यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर संग्राम सिंह ने बताया कि टीम एएसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में नशा विरोधी गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि साहिद इंडरी रोड स्थित एक खंडहरनुमा कमरे में बैठकर स्मैक बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के लोअर की जेब से पारदर्शी पन्नी में 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद नशीला पदार्थ इंटरमीडिएट क्वांटिटी की श्रेणी में है। थाना रोजका मेव में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed