फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ramlila begins with Ganesha Puja.

Palwal News: गणेश पूजन के साथ रामलीला शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ramlila begins with Ganesha Puja.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। जमालगढ़ रोड स्थित बगीची मंदिर में शनिवार को मथुरा काव्य कला मंडल की रामलीला का शुभारंभ हुआ। गणेश पूजन के साथ शुरू रामलीला के पहले दिन नारद मोह का मंचन किया गया। कार्यक्रम में सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन विजय वाल्मीकि मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। मंडल के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं और चांदी का मुकुट पहनाकर उनको सम्मानित किया। विजय वाल्मीकि ने रामलीला के आयोजन और संचालन के लिए मंडल को एक लाख एक हजार रुपये की राशि दान में दी। वक्ताओं ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों के संवाद और अभिनय पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया। मंचन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही।

गणेश पूजन कार्यक्रम में मुक्ति धाम आश्रम के महंत रामदास महाराज, मंडल प्रधान प्रेम सैनी, उपप्रधान राधा चरण सैनी, संरक्षक सुनील सक्सेना समेत मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल की ओर से आगामी दिनों में रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed