{"_id":"6ac2b4c277249f01b30db016","slug":"additional-charges-on-upi-are-raising-concerns-palwal-news-c-24-1-pal1008-128789-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: यूपीआई पर लगाया जा रहा अतिरिक्त चार्ज बढ़ा रहा व्यापारियों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: यूपीआई पर लगाया जा रहा अतिरिक्त चार्ज बढ़ा रहा व्यापारियों की चिंता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, पलवल शहरी अध्यक्ष विनोद जैन और हथीन अध्यक्ष चौधरी नरेश सिगला ने यूपीआई लेन-देन पर लगाए जा रहे अतिरिक्त चार्ज को वापस लेने की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि यूपीआई आज व्यापारियों और आम जनता के लिए डिजिटल भुगतान का महत्वपूर्ण और सुविधाजनक माध्यम बन चुका है।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों ने भी खुले मन से यूपीआई व्यवस्था को अपनाया है। ग्राहक भी खरीदारी और अन्य भुगतान के लिए इसका लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त चार्ज लगाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के कारोबार में मुनाफे का मार्जिन पहले ही काफी कम है। व्यापारियों को दुकान का किराया, बिजली बिल, कर्मचारियों का वेतन, टैक्स और अन्य खर्च वहन करने पड़ते हैं। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से कारोबार की लागत और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार लगातार डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर यूपीआई पर अतिरिक्त चार्ज लगाने से व्यापारियों और आम जनता में असमंजस की स्थिति पैदा होगी। इससे छोटे व्यापारियों पर आर्थिक असर पड़ सकता है और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयास भी प्रभावित होंगे।
व्यापारी नेताओं ने सरकार से मांग की कि यूपीआई पर लगाया जा रहा अतिरिक्त चार्ज तुरंत वापस लिया जाए तथा व्यापारियों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ और सुविधाजनक बनाया जाए।
कोट
छोटे व्यापारियों के लिए पहले ही कारोबार चलाना मुश्किल है। अतिरिक्त चार्ज से उनकी लागत बढ़ेगी और आर्थिक बोझ पड़ेगा। सरकार को व्यापारियों के हित में यह शुल्क वापस लेना चाहिए। - नरेश सिंगला, प्रधान हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल हथीन
यूपीआई आम जनता और व्यापारियों के लिए सुविधाजनक भुगतान माध्यम है। इस पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। - विनोद जैन, प्रधान हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल पलवल
यूपीआई डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुका है। अतिरिक्त शुल्क से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। सरकार को व्यापारियों और आम जनता के हित में यह चार्ज तुरंत वापस लेना चाहिए।- प्रवीण गर्ग प्रदेश संगठन मंत्री हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
व्यापारी पहले ही कम मुनाफे में कारोबार कर रहे हैं। अतिरिक्त शुल्क से उनकी लागत बढ़ेगी। सरकार को डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए इसे वापस लेना चाहिए। - बलराम गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल