फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young man shot in old rivalry, condition critical

Palwal News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 27 Feb 2024 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Young man shot in old rivalry, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। गांव गौडोता में गैस सिलिंडर भरवाने जा रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी। पीड़ित युवक के ताऊ की मौत हो गई थी और परिवार शोक सभा में घर पर था। युवक ताऊ की श्रद्धांजलि सभा के लिए गैस सिलिंडर भरवाने के लिए जा रहा था, जहां उस पर हमला हो गया। गोली युवक के पैर में लगी। घायलावस्था में युवक को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी स्थिति गंभीर होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई।

जानकारी के अनुसार गांव गौडोता निवासी बितेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके भाई की मौत हो गई है, जिसको लेकर परिवार शोक में था। बृहस्पतिवार को भाई की श्रद्धांजलि सभा आयोजित होनी है, जिसके चलते उसका भतीजा वीरेंद्र ट्रैक्टर से गैस सिलिंडर भरवाने के लिए जा रहा था। कुछ देर बार उन्हें सूचना मिली कि वीरेंद्र को किसी ने गोली मार दी है। वे मौके पर पहुंचे तो विरेंद्र लहूलुहान अवस्था में ट्रैक्टर से नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। वह तुरंत विरेंद्र को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां से उसकी हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गांव निवासी कुछ लोगों के साथ उनका झगड़ा चल रहा है। पहले भी आरोपियों ने उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें 22 अक्तूबर 2023 हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अब उन्हीं आरोपियों ने उसके भतीजे वीरेंद्र को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। जल्द ही मामले की शिकायत पुलिस को दी जाएगी। होडल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया कि गांव गौडोता में युवक को गोली लगने की सूचना मिली है, परंतु अभी तक परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। घायल के बयान लेने के लिए जांच अधिकारी को भेजा गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed