फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bar Association elections... three-way contest for the post of President.

Palwal News: बार एसोसिएशन चुनाव...अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bar Association elections... three-way contest for the post of President.
11 सितंबर को 1873 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, पार्किंग-चैंबर की समस्या बनी अहम मुद्दा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी






पलवल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में 1873 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नेत्रपाल चौहान, दीपक चौहान और वेद प्रकाश गौड़ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। तीनों प्रत्याशी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बार की सुविधाओं में सुधार को लेकर अलग-अलग दावे और वादे कर रहे हैं।

मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। दोपहर 1 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। मतदान के लिए मूल पहचान पत्र अनिवार्य होगा। बार काउंसिल आईडी, आधार, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक दस्तावेज दिखाने पर ही मतदान की अनुमति मिलेगी। मतदान केंद्र में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग की समस्या भी चुनाव का प्रमुख मुद्दा बनी हुई है। बार आने वाले अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी होती है। इसके अलावा बैठने के लिए पर्याप्त जगह और चैंबर से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग भी उठ रही है। बारिश के दौरान बार परिसर में जलभराव की समस्या भी अधिवक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों प्रत्याशियों ने रखे अपने मुद्दे

न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए सीट से जुड़ी समस्या है। इसे दूर कराने के प्रयास किए जाएंगे। प्रत्येक अधिवक्ता के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
- नेत्रपाल चौहान, अध्यक्ष, प्रत्याशी


अधिवक्ताओं के लिए वेलफेयर फंड और हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। अधिवक्ताओं के सामाजिक और आर्थिक हितों को मजबूत किया जाएगा।

- दीपक चौहान, अध्यक्ष, प्रत्याशी

नए अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड की व्यवस्था कराने को लेकर बार काउंसिल से प्रभावी तरीके से प्रयास किया जाएगा, बार की आय का मासिक ऑडिट कर रिपोर्ट जारी की जाएगी।
- वेद प्रकाश गौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed