फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Lok Adalat in Palwal, Hodal, and Hathin on the 12th.

Palwal News: पलवल, होडल और हथीन में लोक अदालत 12 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Adalat in Palwal, Hodal, and Hathin on the 12th.
पलवल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 सितंबर को पलवल, होडल और हथीन के न्यायिक परिसरों में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव हरीश गोयल ने बताया कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की आपसी सहमति और समझौते के आधार पर किया जाएगा। सुबह दस बजे से शुरू होने वाली लोक अदालत में बैंक लोन, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, फौजदारी, राजस्व और वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण से पक्षकारों को शीघ्र व सुलभ न्याय मिलता है और समय व धन की बचत होती है। समझौते से निपटाए गए मामलों में निर्णय अंतिम होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed