{"_id":"6aa19b7c833fa7971206652d","slug":"district-netball-championship-to-be-held-in-three-phases-open-trials-on-the-12th-palwal-news-c-24-1-pal1008-127912-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तीन चरणों में होगी जिला नेटबॉल चैंपियनशिप, 12 को ओपन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तीन चरणों में होगी जिला नेटबॉल चैंपियनशिप, 12 को ओपन ट्रायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में नेटबॉल की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सत्र 2026-27 की जिला स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष कृष्ण पाल ने बताया कि हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया के निर्देशानुसार जिला चैंपियनशिप 15 अक्तूबर से पहले कराई जानी है।
पहले चरण में 29 से 30 सितंबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सीनियर महिला और मिक्स्ड सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। दूसरे चरण में तीन से चार अक्तूबर तक जूनियर लड़के-लड़कियों, जूनियर फास्ट-5 और मिक्स्ड जूनियर वर्ग के मुकाबले कराए जाएंगे। तीसरे चरण में 10 से 11 अक्तूबर तक सब-जूनियर लड़के-लड़कियों, सब-जूनियर फास्ट-5 और मिक्स्ड सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 12 सितंबर को शाम चार बजे स्टेडियम में ओपन ट्रायल और कैंप आयोजित होगा। कोचिंग कैंप में न्यूनतम 20 दिन उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। पहले चरण का फाइनल ट्रायल 28 सितंबर, दूसरे चरण का दो अक्तूबर और तीसरे चरण का नौ अक्तूबर को होगा। कृष्ण पाल ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों को एनएफआई सत्र 2026-27 की पंजीकरण स्लिप, आधार कार्ड की मूल प्रति व छायाप्रति तथा जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। बिना दस्तावेजों के ट्रायल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।