फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   young man shot dead

Palwal News: गोली मारकर युवक की हत्या

Mon, 12 Jun 2023 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
young man shot dead
12पीएएलपी4- पलवल अस्पताल में मौजूद परिजन व भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया।
विज्ञापन

12पीएएलपी5- मृतक राजा का फाइल फोटो।
मिलने के बहाने बुलाकर सीने में मारी गोली, दो युवकों पर हत्या का आरोप
आरोपी युवक ने दी थी जान से मारने की धमकी, मुकदमा हुआ था दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलावलपुर रेलवे पुल के नीचे पुरानी रंजिश के कारण 22 वर्षीय युवक की गोला मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप दो युवकों पर लगा है। आरोपी युवक ने मृतक को जान से मारने की धमकी थी, जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। रविवार देर रात युवक को मिलने के बहाने बुलाकर सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
किठवाड़ी पुल चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के अनुसार, कैलाश नगर निवासी नवल किशोर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पास रविवार को देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर से फोन आया कि उसके बेटा राजा को किसी ने गोली मार दी है। वह तुरंत घटना स्थल कैलाश नगर के सरकारी स्कूल में पहुंचा तो देखा कि राजा जमीन पर खून से लथपथ अवस्था में मृत पड़ा हुआ था। उसके सीने में गोली लगी हुई थी। शिकायत में कहा गया कि उसके बेटे राजा की कृष्णा कॉलोनी निवासी गौरव व कैलाश नगर निवासी विपुल से पुरानी रंजिश चल रही थी, उन्होंने ही उसके बेटे की गोली मारकर हत्या की है। गौरव ने राजा को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत बीती पांच मई को पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। गौरव ने अपने साथी विपुल के साथ मिलकर राजा की हत्या की है। घटना के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जुटी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बहन की शादी करने का सपना रह गया अधूरा
कैलाश नगर में हुई हत्या से एक परिवार उजड़ गया। मूलरूप से हसनपुर के गांव रामगढ़ निवासी नवल किशोर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बेटा राजा किसी होटल पर नौकरी करता था। करीब तीन साल पहले बड़े भाई राहुल व उसकी शादी हुई थी। शादी के सात दिन बाद आगरा चौक के समीप सड़क दुर्घटना में राहुल की मौत हो गई थी। अब राजा अपने पिता के साथ घर को चला रहा था। राजा का करीब डेढ़ साल का बेटा है। राजा अपनी इकलौती बहन की शादी धूमधाम से करना चाहता था, परंतु उनका यह सपना अधूरा रह गया। दोनों बेटों को खोकर पिता नवल किशोर की आंखों से आंसू रोके नहीं रुक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed