फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young man shot dead in the head, dead body found in the fields

Palwal News: युवक के सिर में गोली मारकर हत्या, खेतों में पड़ा मिला शव

Thu, 24 Aug 2023 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Young man shot dead in the head, dead body found in the fields
फोटो कैप्शन24पीएएलपी6- पलवल अस्पताल में मौजूद मृतक वारिश के परिजन। - संवाद
विज्ञापन

24पीएएलपी7- मृतक वारिश उर्फ काला का फाइल फोटो।
अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, शव के पास से तमंचा व तीन कारतूस मिले

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव खिल्लूका में 24 वर्षीय युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव स्थित खेतों में पड़ा हुआ मिला। शव के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। मृतक कुछ समय पहले ही ससुराल से लौटा था और खेतों की तरफ चला गया, जहां उसकी हत्या हो गई। हथीन थाना पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। अभी तक पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है।
हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, गांव खिल्लूका निवासी जलालु ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा वारिस उर्फ काला 23 अगस्त को जिला नूंह के गांव फरदडी स्थित अपनी ससुराल से वापस लौटा था। घर आने के बाद वह अपनी बाइक व कपड़ों का बैग रखकर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। उसके कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उसको बताया कि वारिस के सिर में गोली लगी है और उसका शव नहर के पास मम्मु के खेतों में पड़ा हुआ है। वह मौके पर पहुंचा तो वारिश के शव के पास एक तमंचा व तीन कारतूस पड़े हुए थे। हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसके बेटे की किसी अज्ञात ने गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश भड़ाना, हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार, सीन ऑफ क्राइम व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने गहनता से घटनास्थल की जांच की। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके पर पड़े कट्टा व तीनों कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
गांव खिल्लुका के नंबरदार याहया खान ने बताया कि मृतक वारिश की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा भी है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। समाचार भेजे जाने तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। जांच अधिकारी नेपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारजनों से यह पता किया जा रहा है कि किसी के साथ रंजिश थी अथवा नहीं। मृतक का परिवार मूलरूप से गांव नौशेरा जिला नूंह का निवासी है। रिश्तेदारी के कारण दो दशक पूर्व गांव में आकर बस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed