फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Women's cultural centers are being built in six villages of the district

Palwal News: जिले के छह गांवों में बन रहे महिला सांस्कृतिक केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Women's cultural centers are being built in six villages of the district
सामूहिक कार्यक्रम व लोक पर्वों का आयोजन कर सकेंगे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज
हथीन। उपमंडल के बीघावली और पलवल उपमंडल के रामपुर खोर, घोड़ी, फिरोजाबाद मीसा, दुर्गापुर और चांदपुर गांवों में महिला सांस्कृतिक केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। इन केंद्रों पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक पर्वों के आयोजन होंगे। इनके बनने से ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक विशेष स्थान उपलब्ध होगा। इन केंद्रों के निर्माण के लिए कुल 24 लाख 76 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। बीघावली के केंद्र पर 3.75 लाख रुपये, रामपुर खोर पर 6.55 लाख रुपये, घोड़ी में 5.05 लाख रुपये, फिरोजाबाद मीसा में 2.58 लाख रुपये, दुर्गापुर में 3.18 लाख रुपये और चांदपुर में 3.65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।

सांस्कृतिक केंद्रों का निर्माण पंचायत एवं विकास विभाग की ओर से उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से किया जा रहा है। विभाग के कार्यकारी अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि एनजीटी की रोक के कारण फिलहाल निर्माण कार्य बंद है। रोक हटते ही निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। बीघावली गांव के सरपंच रमेश के अनुसार, उनका केंद्र लगभग तैयार हो चुका है। हथीन के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इन केंद्रों में महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, अन्य पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों को भी उच्च अधिकारियों को भेजकर स्वीकृति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed