{"_id":"6ab1256271ea2a50ba06b559","slug":"ground-breaking-ceremony-for-the-ramlila-performance-palwal-news-c-23-1-lko1064-106729-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन
विज्ञापन
दादरी के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा लीला
दादरी/जहांगीरपुर (संवाद)। श्री लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी ने सोमवार को रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में विजयादशमी महोत्सव को लेकर रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन किया। कमेटी के अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि श्री राम के जीवन, आदर्श और मर्यादा का संदेश जन-जन तक पहुंचने के लिए प्रत्येक वर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता है। रामलीला का मंचन 8 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगा। 20 अक्टूबर को विजयादशमी कार्यक्रम होगा। भूमि पूजन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रणीत भाटी, चेयरमैन गीता पंडित, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि दीपक नागर व अन्य मौजूद रहे।
11 अक्टूबर से होगा गणेश पूजन के शुरू होगी राम लीला
वहीं, जहांगीरपुर में राम लीला के लिए श्री रामायण मेला कमेटी का गठन किया गया है। सुरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रेमपाल सिंह जादौन को प्रबंधक, ललित गोयल को महासचिव, खेमचंद शर्मा और सोनू चौधरी को निरीक्षक, योगेश शर्मा और मयंक शर्मा को उद्घोषक, मूलचंद शर्मा को कोषाध्यक्ष व विजय गौड़, बृजेश गोयल, मोहित जादौन और मनीष जादौन को मेला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 11 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ होगा, जबकि समापन 24 अक्टूबर को रावण दहन के साथ होगा। इस दौरान विकास पंडित, शिब्बन शर्मा, कान्हा, मोनू शर्मा, राकेश शर्मा, लेखराज शर्मा, नरेश और प्रभात शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।