{"_id":"674c99df6d0153249e004b32","slug":"with-the-arrival-of-winter-the-thieves-courage-increased-five-incidents-of-theft-were-committed-in-one-day-palwal-news-c-24-1-snoi1004-110261-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सर्दियां आते ही चोरों के हौंसले बुलंद, एक दिन में चोरी की पांच वारदातों को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सर्दियां आते ही चोरों के हौंसले बुलंद, एक दिन में चोरी की पांच वारदातों को दिया अंजाम
विज्ञापन
दुकान व मकानों को निशाना बना रहे चोर, वाहन चोरी भी निरंतर जारी
- पुलिस गश्त होने के बावजूद बढ़ रही चोरी, आरोपी को पकड़ने का आंकड़ा निराशाजनक
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सर्दियों के दस्तक देते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। चोर अब वाहनों के साथ मकानों व दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। पुलिस की गश्त व चौकीदारों के होते हुए भी चोर आसानी से चोरी करके निकल जाते हैं और किसी को नजर नहीं आते। पुलिस भी चोरी की वारदातों को गंभीरता से नहीं लेती, जिससे चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरी की वारदातों के आंकड़े की बात करें तो हर माह चोरी के करीब 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हो जाते हैं, परंतु चोरों को पकड़ने का आंकड़ा बेहद निराशाजनक है। वहीं, चोरों से बरामदगी तो न के बराबर है। अब बीती रात पुलिस ने चोरी के पांच मुकदमे दर्ज किए हैं। वारदातों में लाखों रुपये के जेवरात, नकदी, बाइक का समान व बाइक चोरी शामिल है।
मामला एक : बाइक की दुकान से ढाई लाख का सामान चोरी
पहले मामले में गांव यादुपुर निवासी हेमराज ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने महेशपुर अड्डे पर बाइक मरम्मत की दुकान खोली हुई है। दुकान में बाइक का सामान भी भर रखा है। शाम को दुकान बंद कर वह घर चला गया। सुबह करीब चार बजे पड़ोसी दुकानदार महेश का फोन आया कि दुकान में चोरी हो गई। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान से पांच पेटी मोबिल ऑयल, 18 चैन सेट, हैंट, शॉकर, चिमटा, केबल, लीवर, ट्यूब, टूल किट, इंवर्टर बैटरी सहित करीब ढाई लाख रुपये का सामान गायब मिला। पड़ोसी दुकानदार का सीसीटीवी चैक किया तो एक ऑटो जाता हुआ दिखाई दिया। उसे शक है कि ऑटो में ही सामान को भरकर ले जाया गया है।
मामला दो : मकान से नकदी व लाखों के जेवरात चोरी
दूसरे मामले में गांव बहरौला निवासी विजयपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके ससुर की मौत होने पर पूरा परिवार यूपी के टप्पल गया हुआ था। नौ दिन बाद वापस आया तो पूरा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर में लगे सीसीटीवी को देखा तो पड़ोसी दुलीचंद उनकी छत पर जाता दिखाई दे रहा है। उन्हें शक है कि दुलीचंद ने ही चोरी की है। मकान से 75 सौ रुपये, चांदी की तगड़ी, पाजेब, सोने का मंगलसूत्र, कुंडल व हसीन चोरी कर ली गई।
विज्ञापन
मामला तीन: परचून के सामान के साथ सीसीटीवी भी चुरा ले गए चोर
तीसरे मामले में हुडा सेक्टर-दो निवासी गंगा प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसने हुडा सेक्टर दो स्थित गौरी शंकर मंदिर के पास किराने की दुकान खोली हुई है। दुकान में दो नौकर भी काम करते हैं। रात को वे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान खोली तो देखा कि दुकान का कैमरा टूटा हुआ था। गल्ले से पांच हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा काजू, बादाम, अंजीर, इलायजी, अखरोट गिरी, हींग, अमूल घी, सिगरेट की डिब्बी सहित लाखों रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया।
मामला चार : मोबाइल टावर से सामान चोरी
चौथे मामले में राजस्थान के जिला भरतपुर स्थित गांव सामई निवासी वीर नारायण शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह एसजी कोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं। कंपनी रिलांयस जीओ के टावरों का रखरखाव करती है। उसे सूचना मिली कि पलवल स्थित टावर से सामान चोरी हो गया है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरआरएच सहित अन्य सामान गायब था।
मामला पांच : कार्यालय के बाहर से बाइक चोरी
पांचवे मामले में हरीनगर निवासी भगवान दास ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह न्यू कॉलोनी स्थित कार्यालय पर गया था। बाइक को ताला लगाकर अपने कार्यालय के सामने खड़ा किया। शाम करीब साढ़े छह बजे घर जाने से लिए बाहर आए तो बाइक मौके पर नहीं थी। उन्होंने बाइक इधर-उधर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
चोरों को पकड़ने में नाकाम रहती है पुलिस
चोरी की वारदातों को पुलिस बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेती है। यही वजह है कि जिले भर में हर माह 100 के करीब मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, परंतु गिरफ्तारी इक्का-दुक्का मामले में ही होती है। चोरी होने पर व्यक्ति थाना मुकदमा दर्ज कराने जाता है तो पहले कई दिनों तक उसका मुकदमा ही दर्ज नहीं किया जाता है। जांच के नाम पर कई दिन पुलिस ले लेती है और केस दर्ज नहीं करती। मुकदमा दर्ज करने के बाद चोरों को पकड़ने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते। यदि किसी मामले में गिरफ्तारी हो भी जाती है, उससे नकदी व सामान की रिकवरी होना बेहद मुश्किल हो जाता है। समय पर कार्रवाई न होने से पीड़ित भी निराश होकर अपने घर बैठ जाता है।
पुलिस गश्त को बढ़ाया जाएगा
पुलिस प्रवक्ता एएसआई संजय कादियान ने बताया कि बढ़ती चोरी की वारदातों को देखते हुए नियमित पुलिस गश्त करने के निर्देश दिए हैं। थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। चोरी होने पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाती है। चोरों को पकड़ने के अभियान को तेज किया जाएगा।