{"_id":"6680453a5e95c050f60b7b22","slug":"wife-was-murdered-in-love-affair-palwal-news-c-1-1-noi1188-1844456-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: प्रेम प्रसंग में की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: प्रेम प्रसंग में की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
शिवांगी की हत्या का मामला : प्रेमिका को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन। शिवांगी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति राजेश की रिमांड के दौरान पूछताछ से अब हत्या की परतें खुलने लगी हैं। रिमांड के दौरान मिले तथ्यों के तहत अब पुलिस ने आरोपी पति राजेश की प्रेमिका डिंपल को दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से गिरफ्तार किया है। डिंपल को स्थानीय अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि अब तक जो रहस्य खुला है, उससे पता चलता है कि शिवांगी की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते राजेश ने की है। प्रेमिका डिंपल उसके संपर्क में कोरोना के समय आई। दिल्ली निवासी डिंपल के पति की मौत हो चुकी है। उसका आनाजाना राजेश के पास तभी से है। इस दौरान राजेश के साथ उसकी मित्रता हो गई। कोरोना महामारी के समय से वे एक दूसरे से संबंध में थे। इसके बावजूद उसने पिछले साल 28 नवम्बर को शिवांगी के साथ शादी की। थाना प्रभारी ने बताया कि शिवांगी की हत्या उसको दोनों के बीच से हटाने के लिए योजना के तहत की गई। उसकी हत्या चुन्नी से गला घोंट कर की गई। उन्होंने बताया कि शिवांगी द्वारा पहने गए आभूषण आदि की बरामदगी के लिए डिंपल को पुलिस रिमांड पर लिया गया। डिंपल के दो पुत्र हैं। वह उम्र में राजेश से बड़ी है। उसके बड़े पुत्र की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक इस हत्याकांड में अन्य और कोई तो शामिल नहीं है। इस बारे में भी रिमांड के दौरान पता किया जा रहा है। राजेश एवं डिंपल दोनों पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।