फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Waterlogging on the Nizampur-Kalarpuri Market Committee road

Palwal News: निजामपुर-कालरपुरी मार्केट कमेटी सड़क पर 3 साल से जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the Nizampur-Kalarpuri Market Committee road
गांव निजामपुर में फिरने रास्ते पर जलभराव की स्थिति।
स्कूली बच्चों को कीचड़ से गुजरना पड़ रहा, हादसे और बीमारी का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। उपमंडल की ग्राम पंचायत गुरनावट के गांव निजामपुर में फिरनी के साथ जा रही निजामपुर से कालरपुरी मार्केट कमेटी की सड़क पर पिछले 3 से 4 साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं कर पाई है, जिसका खामियाजा गांव वालों को भुगतना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव से निकलने वाला घरों का पानी इस सड़क पर जमा हो रहा है। करीब एक किलोमीटर तक सड़क जलमग्न है। स्थिति इतनी बदतर है कि गंदगी, बदबू और मच्छरों के कारण संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चे और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को कीचड़ भरे पानी से निकलना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन फिसल कर हादसे का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण आकिब, अरशद, आबिद, रहमदीन आदि ने बताया कि पहले यह पानी पास के श्मशान घाट की जमीन में चला जाता था। करीब साढ़े तीन साल पहले श्मशान घाट की चारदीवारी बनने के बाद निकासी बंद हो गई और पानी सड़क पर आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच गुरनावट गांव से हैं और निजामपुर की ओर ध्यान नहीं देते। वहीं, सरपंच अरशद का कहना है कि समस्या संज्ञान में है। कालरपुरी की तरफ सरकारी जगह न होने से निकासी में दिक्कत है। गांव से नदी की तरफ पानी ले जाने के लिए नई सीवर लाइन का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस संदर्भ में बीडीपीओ अरुण कुमार यादव का कहना है कि जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed