फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   waiting for people to overcome heat acrosses 43 degree

तापमान 43 के पार, गर्मी भगाने की जुगाड़ देख रहे लोग

Tue, 28 May 2019 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
waiting for people to overcome heat acrosses 43 degree
गर्मी से राहत पाने को ट्यूबवेल का ले रहे छोटे बच्चे सहारा। फोटोग्राफर कपिल शर्मा - फोटो : Palwal
पलवल। जिले में मंगलवार को भी दिन बेहद गर्म रहा। शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बचने के लिए जहां लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं, वहीं बच्चे इस गर्मी से राहत पाने के लिए ट्यूबवेलों व तालाबों में नहाकर गर्मी से भी बच रहे हैं और छुट्टियों का भी आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

सूर्य देव लगातार आग बरसा रहे हैं। तापमान में गर्माहट इतनी ज्यादा है कि घरों में एयरकंडीशन व कूलर में बैठकर ही लोगों को चैन मिलता है। बाहर निकलते ही लोगों को गर्म हवाएं मुंह पर कपड़ा बांधने को मजबूर कर रही है। 10 बजे के बाद तो सड़कें अभी से सूनी होने लगती हैं। लोगों का कहना है कि मई में यह हाल है तो आगे जून और जुलाई में तो और भी बुरा हाल हो जाएगा।
विज्ञापन

---------
खूब बिक रहे तरबूज और ठंडे पेय पदार्थ
गर्मी बढ़ने के साथ ही तरबूज और ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री भी खूब हो रही है। जिले में इस समय तरबूज, खरबूजा, बेल पत्थर, आम व नीबू की बिक्री बढ़ गई है। शहर में तो सड़कों पर भी तरबूज रखकर विक्रेताओं ने बेचने शुरू कर दिए हैं। पेय पदार्थों में जूस, गन्ना रस, जलजीरा, नीबू शिकंजी भी खूब बिक रही है। हालांकि डाक्टर सड़कों पर खुले में बिक रहे इन ठंडे पेय पदार्थों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
तालाबों व ट्यूबवेलों पर ले रहे बच्चे आनंद
गर्मी की छुट्टियां पढ़ने के साथ ही गांवों में तो बच्चे तालाबों में व ट्यूबवेलों पर नहाकर पूरा आनंद ले रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में बच्चे आसपास स्थित स्विमिंग पुल, वाटर पार्क आदि में जाकर छुट्टियों बिताने में लग गए हैं। कई स्कूलों छुट्टियों के साथ ही शुरू किए गए समर कैंपों में भी बच्चों द्वारा पूरा आनंद लिया जा रहा है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed