{"_id":"6a7382ca96f7a4daa103b5c4","slug":"villagers-protest-against-the-foul-odor-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114290-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दुर्गंध के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दुर्गंध के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। चन्देनी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को टपकन स्थित एओवी एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्ट्री के खिलाफ लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने फैक्ट्री से फैल रही तेज दुर्गंध और ग्राम पंचायत की भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाली बदबू 3 से 4 किलोमीटर दूर स्थित उनके गांव तक पहुंचती है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना और खुले वातावरण में सांस लेना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि इससे आसपास के कई गांवों का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री ने ग्राम पंचायत टपकन की भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इस संबंध में पंचायत पहले भी कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत दे चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्गंध और भूमि विवाद से जुड़े मामले वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं।