{"_id":"611678198ebc3ee07204609e","slug":"vehicles-coming-from-other-states-will-be-checked-palwal-news-noi5990268183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों से आ रहे वाहनों की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों से आ रहे वाहनों की जांच होगी
विज्ञापन
पलवल में फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड का निरीक्षण करते उपायुक्त
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। बाजारों में गश्त बढ़ा दी गई है तथा राजमार्ग पर लिंक मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस धर्मशालाओं, होटल, ढाबों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पूछताछ कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारियों को बाजारों, सिनेमा हाल, संचार माध्यम, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, रेलवे लाइन, तेल डिपो, पावर हाउस, वीआईपी व अन्य सरकारी इमारतों की जांच करने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इसके लिए विशेष रूप से जागरूक किया जाए कि कोई भी लावारिस वस्तु, सूटकेस, रेडियो, डिब्बा, खिलौने आदि को न छूएं, क्योंकि इन में विस्फोटक हो सकता है। यदि ऐसी किसी वस्तु की सूचना मिले तो, तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों को खोजने के लिए विशेष बैरियर लगाने के भी आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर रहेगी विशेष सुरक्षा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा 14 अगस्त की रात को भी जिले में विशेष गश्त कराई जाएगी, ताकि कोई भी बड़ी घटना न हो। इसके अलावा उत्तर प्रदेेश, दिल्ली, मेवात व राजस्थान से सटे क्षेत्रों पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे पुलिस को सहयोग करें।