{"_id":"5ff737ab8ebc3e32ed5a3d8e","slug":"vaccination-trial-passed-by-five-trials-palwal-news-noi5583870170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच चरण से गुजरकर हुआ वैक्सीनेशन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच चरण से गुजरकर हुआ वैक्सीनेशन ट्रायल
विज्ञापन
पांच चरण से गुजरकर हुआ वैक्सीनेशन ट्रॉयल
जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों पर 30-30 महिला-पुरुषों का किया गया शामिल
एसडीएम और सिविल सर्जन की देखरेख में किया गया पूर्वाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वैक्सीन का ट्रॉयल किया गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 30-30 महिला-पुरुषों को शामिल किया गया था। एसडीएम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में पांच चरणों से गुजरकर वैक्सीन लगाई गई।
जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, हथीन नागरिक अस्पताल में एसडीएम वकील अहमद व होडल नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज के नेतृत्व में पूर्वाभ्यास किया गया। वहीं दुधौला, अलावलपुर व औरंगाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ट्रायल किया गया। ट्रायल में शुुरुआत में पहली स्टेज पर प्रवेश द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज्ड किया गया। दूसरी स्टेज में प्रतीक्षालय में बैठा दिया गया। तीसरी स्टेज में वैक्सीनेशन ऑफिसर के पास अपने आधार कार्ड के साथ अपनी जानकारी दर्ज करवानी पड़ी। जहां पर व्यक्ति की पोर्टल पर मैसेज की जांच की गई। जांच में सही पाए जाने पर चौथी स्टेज में वैक्सीनेशन रूम में डॉक्टर की देखरेख में वैक्सीन लगाई गई। पांचवीं स्टेज में आधे घंटे ओबजरवेशन एरिया में रखा गया।
वर्जन-
कोरोना वैक्सीन के ट्रॉयल के लिए पहुंचे सभी लोगों को वैक्सीन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। कोरोना वैक्सीन को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पूरे इंतजाम किए गए हैं। विभाग द्वारा स्टॉक उपलब्ध करवाने के बाद कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। - डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन