{"_id":"68696f382b9a9878fc0cd46a","slug":"unannounced-power-cuts-clogged-drains-and-broken-roads-have-become-a-problem-in-mohan-nagar-people-are-troubled-palwal-news-c-24-1-gr11004-115963-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मोहन नगर में अघोषित बिजली कटौती, नाली जाम और टूटी सड़कें बनी मुसीबत, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मोहन नगर में अघोषित बिजली कटौती, नाली जाम और टूटी सड़कें बनी मुसीबत, लोग परेशान
विज्ञापन
लोगों बोले- 4 से 5 घंटे रहती है बिजली गुल, पानी की सप्लाई भी हो रही बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मोहन नगर कॉलोनी के लोगों की समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिकायत के बावजूद भी अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। संवाद कार्यक्रम के दौरान चर्चा में स्थानीय निवासियों ने संवाददाता को यह बातें बताईं। उन्होंने बताया कि दिनभर में 4 से 5 घंटे बिजली गुल रहती है, जिससे न केवल गर्मी से परेशानी होती है, बल्कि पानी की सप्लाई भी बाधित हो जाती है।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि बिजली विभाग ने जो मीटर खंभों पर लगाए थे, वे काफी समय से खुले पड़े हुए हैं। मीटर का कवर लंबे समय से टूटा हुआ है। इससे करंट और शॉर्ट सर्किट लगने का भी खतरा बना रहता है। जनसेवा समिति (समाज सेवी संघ) ने इस संबंध में एसडीओ बिजेन्द्र सिंह को शिकायत दी थी। इसके अलावा कार्यकारी अभियंता और अधीक्षण अभियंता को भी लिखित रूप से शिकायत दी गई, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने आरोप लगाया कि जब वे बिजली विभाग के शिकायत केंद्र पर जाते हैं, तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं होता है, जिससे शिकायत दर्ज कराना भी मुश्किल हो गया है।
बिजली की समस्या के अलावा क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है। नालियां जाम पड़ी हुई हैं और सफाई न होने के कारण नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता रहता है। इससे कॉलोनीवासियों को चलने में दिक्कत होती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, कॉलोनी की मुख्य सड़क जगह-जगह से टूटी पड़ी है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रोजाना 4-5 घंटे बिजली गुल रहती है। कभी-कभी सिर्फ 5 मिनट के लिए आती है और फिर कई-कई घंटे गायब हो जाती है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। –राजबत्ती सौरोत, निवासी
बिजली अगर आती भी है तो वोल्टेज इतना कम होता है कि पंखे और कूलर भी ठीक से नहीं चल पाते है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है।– मेघश्याम शर्मा, निवासी
गली से जुड़ी मुख्य नाली जाम होने के कारण नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहता है। जिससे बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।–राजपाल, निवासी
कॉलोनी को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क टूटी पड़ी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क नहीं बनाई जा रही है। – रणबीर सौरत, निवासी