{"_id":"6aad956835de91b457069ad6","slug":"demand-to-repair-broken-manhole-covers-palwal-news-c-24-1-pal1008-128223-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मैनहोल के टूटे ढक्कनों को दुरुस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मैनहोल के टूटे ढक्कनों को दुरुस्त करने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शहर के वार्ड नंबर एक, पांच और कुंडा मंदिर वाली मुख्य सड़कों पर मैनहोल के टूटे ढक्कन का मामला उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में पहुंचा। शिकायतकर्ता गजराज आर्य ने एसडीएम को बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। पलवल में मैनहोल में गिरने से बच्ची की मौत के बावजूद विभाग मैनहोल को ठीक नहीं कर रहा।
शिकायतकर्ता गजराज आर्य ने लिखित शिकायत में कहा है कि मैनहोलों के कारण वाहन चालक और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। रात्रि में टूटे मैनहोल किसी को दिखाई नहीं देते हैं। कई मैनहोल की स्लैब भी रोड के लेवल से ऊपर उठी हुई रहती है। इन सड़कों से स्कूल के छात्र, श्रद्धालु, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं नियमित रूप से निकलते हैं। उन्होंने एसडीएम को बताया कि घटिया निर्माण सामग्री से बनाए गए मैनहोल और उनके ढक्कन लगातार टूट रहे हैं।एसडीएम हरीराम ने बताया कि शिकायत मिली है। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।