{"_id":"654a727bed088d5e690bba7b","slug":"two-youths-died-in-separate-road-accidents-palwal-news-c-24-1-snoi1004-3140-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
- सुबह सैर करने गए युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
- दुकान पर गया युवक हुआ सड़क हादसे का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल/हथीन। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा पलवल-नूंह सड़क पर हुआ, जहां सुबह सैर करने गए युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में होडल में बिजली की दुकान चलाने वाले युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पहले मामले में हथीन थाना प्रभारी मुकेश के अनुसार गांव किशोरपुर निवासी राजबीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके ताऊ का लड़का लीलू घर से सैर करने के लिए पलवल-नूंह रोड पर गया था। किसी अज्ञात वाहन ने लीलू को टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने जब उसे मृत देखा तो उसकी जेब से मिले पहचान पत्र को देख कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पलवल भिजवा दिया।
वहीं दूसरे मामले में होडल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार गांव अंधोप निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह नांगल जाट के सरकारी स्कूल में जेबीटी पद पर अध्यापक कार्यरत है। उसका छोटा भाई कृष्ण होडल के महारानी किशोरी कॉलेज के सामने बिजली की दुकान करता था। रविवार की सुबह उसका भाई दुकान पर गया, शाम को घर वापस आकर खाना खाने के बाद काम के लिए दुकान पर चला गया, लेकिन वह सुबह तक वापस नहीं आया। जब उसने उसके फोन पर सुबह कॉल की तो पुलिस थाने से सूचना मिली कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना के बाद पीड़ित परिजनों के साथ गौढोता चौक नेशनल हाईवे पर पहुंचा, जहां उसके भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।