{"_id":"6591ab73a593d508b108705b","slug":"two-students-who-were-making-video-with-lead-in-their-ears-died-after-being-hit-by-a-train-palwal-news-c-26-1-gnd1001-18768-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रील का शौक पड़ा भारी: फरीदाबाद में कान में लीड लगा वीडियो बना रहे थे दो छात्र, ट्रेन से कटकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रील का शौक पड़ा भारी: फरीदाबाद में कान में लीड लगा वीडियो बना रहे थे दो छात्र, ट्रेन से कटकर हुई मौत
Sun, 31 Dec 2023 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:27 PM IST
सार
दिल्ली की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पलवल के रहने वाले दो छात्रों की मौत हो गई। रेलवे जीआरपी ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। दोनों युवकों को लीड की वजह से ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी थी।
विज्ञापन
ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुभाष कॉलोनी के पास शनिवार देर शाम दो छात्र रेलवे ट्रैक पर कान में लीड लगाकर वीडियो बना रहे थे। तभी वह दोनों दिल्ली की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों युवकों को लीड की वजह से ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। रेलवे जीआरपी ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जीआरपी रेलवे बल्लभगढ़ एएसआई नवल ने बताया कि शनिवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे उनको सूचना मिली कि एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में दो किशोर आ गए हैं। उन्हाेंने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि कुनाल और लव कुश सुभाष कॉलोनी में रहते थे।
विज्ञापन
दोनों की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है। दोनों शनिवार की शाम को रेलवे ट्रैक पर कान में लीड लगाकर वीडियो बनाने में व्यस्त थे। तभी दिल्ली की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। कान में लीड लगी होने के कारण उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन
दोनों के पिता एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। दोनों किशोर सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते थे। मूलरूप से दोनों किशोर के परिवार वाले उत्तराखंड के रहने वाले हैं। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।