फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two smugglers including opium brought for supply from Nepal arrested

Palwal News: नेपाल से सप्लाई के लिए लाई गई अफीम सहित दो तस्कर काबू

Sun, 18 Feb 2024 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers including opium brought for supply from Nepal arrested
- कैंप थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेपाल से हरियाणा में सप्लाई के लिए लाई गई अफीम सहित दो तस्करों को कैंप थाना पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की स्विफ्ट से 2.550 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

जांच अधिकारी राज सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि रोहतक जिले के गांव गढ़ी सांपला निवासी राहुल व झज्जर के गांव पेलपा निवासी सोनू नेपाल से अफीम लाकर हरियाणा में सप्लाई करते हैं, जो स्विफ्ट कार से टप्पल से पलवल की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर किठवाड़ी चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी, जिसमें रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेज गति से कार चलाकर भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने सरकारी गाड़ी लगाकर कार को काबू कर लिया। कार में उक्त दोनों युवक सवार मिले। दोनों युवकों को काबू कर कार की तलाशी ली गई। कार से 2.550 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed