फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two parties clashed with sticks over a minor dispute, two people injured

Palwal News: मामुली विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, दो लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed with sticks over a minor dispute, two people injured
छोटे से विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक का टूटा हाथ, दूसरे को भी आईं गंभीर चोटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। थाना कैंप क्षेत्र के जवाहर नगर में 31 मई की दोपहर मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। चिकन रखने को लेकर शुरू हुई कहासुनी लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई, जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जवाहर नगर निवासी देशराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फिश की दुकान है, जिसके सामने शंकर की परचून की दुकान है। 31 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे शंकर का भाई सोनू चिकन देशराज की दुकान पर रखकर चला गया था। कुछ समय बाद उनका तीसरा भाई अमित वह चिकन उठाकर कहीं और रख गया।
विज्ञापन


जब सोनू दोबारा चिकन लेने आया तो उसे चिकन नहीं मिला। इस पर उसने पूछताछ की लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान सोनू घर से लाठी लेकर आया और देशराज के भाई मनोहर पर हमला कर दिया। हमले में मनोहर का हाथ टूट गया। वहीं, शंकर ने डंडे से रमेश पर वार कर दिया, जिससे उसे भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर मौके पर लोग एकत्र हो गए और किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। घायल मनोहर और रमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ और मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई।


घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने देशराज, रमेश और अन्य गवाहों से पूछताछ की। प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि सोनू उर्फ जोगेंद्र और शंकर द्वारा मारपीट की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed