फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two killed, three injured in separate road accidents

Palwal News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Sun, 11 Jun 2023 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in separate road accidents
10पीएएलपी2- सड़क दुर्घटना मामले में अस्पताल में मौजूद परिजन।
विज्ञापन

10पीएएलपी3- घायल रिपन को दूसरे अस्पताल ले जाते हुए।
10पीएएलपी4- मृतक मान सिंह का फाइल फोटो।
सोहना रोड स्थित टहरकी मोड़ पर भिड़ीं दो बाइकें, एक की मौत, तीन घायल
केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोहना रोड स्थित टहरकी मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में टहरकी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि गांव टहरकी निवासी मान सिंह अपने साले रोहताश के साथ मिलकर बोरिंग का काम करता था। शनिवार सुबह मान सिंह व रोहताश बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। पलवल-सोहना रोड स्थित टहरकी मोड़ पर सोहना की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां मान सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार गुरुग्राम निवासी रिपन व दिवाकर को गंभीर हालत होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रोहताश का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में घायल रिपन की हालत गंभीर बनी हुई है। साथी दिवाकर ने बताया कि वे किसी काम से गुरुग्राम से पलवल आ रहे थे। टहरकी मोड़ पर अचानक बाइक सामने आने से हादसा हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
वहीं दूसरे मामले में टोल कर्मी विनय सिकरवाल के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हुई है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मृतक की साइकिल 20 मीटर आगे पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed