{"_id":"6585d507416d526849059729","slug":"two-foreign-fraudsters-arrested-for-cyber-fraud-of-rs-110-crore-148-complaints-registered-in-the-country-palwal-news-c-24-1-snoi1004-3871-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 1.10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो विदेशी ठग गिरफ्तार, देश में 148 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 1.10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो विदेशी ठग गिरफ्तार, देश में 148 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन
- पलवल निवासी युवक से फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे थे 69 हजार रुपये
- आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप व सिम कार्ड का डाटा खंगालने पर हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर ठगी करने वाली महिला सहित दो विदेशी आरोपियों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से दर्जनों मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम व नकदी बरामद किए। बरामद सामान का डाटा खंगालने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों द्वारा पूरे देश में 1.10 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इस बारे में देश के विभिन्न स्थानों से 148 शिकायतें की गई हैं। आरोपी एयरपोर्ट पर फंसने का झांसा देकर ठगी करते थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विश्व गौरव के अनुसार गांव ककराली निवासी अजीत कुंडू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मई माह में उसकी दोस्ती एक विदेशी से हुई। वह नौकरी के लिए विदेश से आ रहा था। उसका फोन आया कि उसे एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है, उसे कुछ रुपयों की जरूरत है। इसके बाद उसने दोस्त के खाते में 69 हजार रुपये डाल दिए। रुपये डालने के बाद से ही उसने फोन उठाना बंद कर दिया और उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। धोखाधड़ी का पता चलने पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए बीती 12 दिसंबर को एक नाइजीरियन आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चार मोबाइल बरामद किए गए। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली से केन्या देश की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। महिला से भी तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों अदालत में पेश कर पुरुष को पांच दिन की रिमांड पर तथा महिला को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान महिला से ठगी के 10 हजार रुपये व एक अन्य मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि दूसरे आरोपी से 16 एंड्रॉयड सहित 28 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, दो डोंगल, दो लैपटॉप, 12 मोबाइल चार्जर व दो लैपटॉप चार्जर बरामद किए गए। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
-- -- -- --
मोबाइल फोन व सिम की जांच कराने पर हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार आरोपियों से बरामद मोबाइल व सिम कार्ड के डाटा की जांच इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेट सेंटर से कराई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। सेंटर ने बताया कि आरोपियों ने बरामद उपकरणों के जरिये पूरे भारत में 1,09,61,453 रुपए की ठगी की है, जिसके संबंध में 148 शिकायतें दर्ज की गई हैं। आरोपी विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।