{"_id":"682cccb3c6197f19e603efc4","slug":"two-accused-arrested-in-knife-attack-case-palwal-news-c-24-1-as11003-114676-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
होडल। थाना पुलिस ने चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल के अनुसार होडल के गढ़िया मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल को सुबह करीब आठ बजे जब वह राजू की दुकान पर खड़ा था। वहां बिरेन्द्र उर्फ गुल्ली आया, जिस पर उसके 1200 रुपये उधार थे। पैसे मांगने पर गुल्ली ने मना कर दिया, तभी सौरभ ने उसके ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल बाल बचा। पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र उर्फ सौरभ निवासी गढ़िया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग किया तमंचा बरामद कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर तमंचा बेचने वाले हरकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं, दूसरे मामले में आदर्श कॉलोनी निवासी भगवत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अप्रैल को वह पड़ोस की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। रास्ते में कुछ युवक उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की और चार हजार रुपये व चैन लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने भगवत की शिकायत पर नगला निवासी मनीष, सुनील, अरुण सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 14 मई को नगला निवासी अरुण आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी, चोरी तथा मारपीट के 14 संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर उसे जेल भेजा गया। संवाद