फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Traveling on KMP is dangerous

Palwal News: केएमपी पर सफर करना है खतरनाक, टूटी सड़कें और गड्ढों से हादसों की आशंका

Mon, 05 Feb 2024 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 05 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Traveling on KMP is dangerous
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। बेहतर और सुरक्षित सफर के लिए बनाया गया कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर सफर करना बेहद खतरनाक है। केएमपी पर टूटी सड़कें, अवैध कट इतने खतरनाक हैं कि कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार हादसे हो भी चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद इस तरफ न तो सरकार का ध्यान है और न ही राजमार्ग प्राधिकरण का। यदि समय रहते टूटी सड़कों तथा उनके गड्ढों को नहीं भरा गया तो कभी भी बड़ा हादसा यहां हो सकता है। इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर कुछ जगह लोगों द्वारा बनाए अवैध कट भी दुर्घटनाओं को निमंत्रण देते हैं। रात के समय तो केएमपी पर सफर करना और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है, क्योंकि रात को अधिकांश स्थानों पर लाइटें न जलने पर अंधेरा रहता है।
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस का निर्माण करने के दौरान यहां जो सड़कें बनाई गईं थीं, वे छह महीने भी नहीं चलीं। तब से लेकर आज तक केवल खानापूर्ति के लिए मरम्मत कर दी जाती है, जो बड़े वाहनों के दबाव के चलते फिर टूट जाती है। 135 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे पर नजर डाली जाए तो 100 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़कें टूटी हुई हैं। कई जगह तो इतने खतरनाक गड्ढे हैं कि कोई भी वाहन चालक उनमें गिरकर घायल हो सकता है। टूटी सड़कों की मरम्मत भी ठीक से राजमार्ग प्राधिकरण व प्रशासन द्वारा नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन

00
एक्सप्रेसवे पर प्रशासन का पूरा ध्यान है। राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। केएमपी के अलावा केजीपी और दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर भी सड़कों की मरम्मत करने के आदेश दिए गए हैं। इस बारे में जिला उपायुक्त से भी बात कर जल्द टूटी सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। मेरा प्रयास है कि सरकार जिस तरह से सड़कों का जाल बिछा रही है, उन पर वाहन चालकों को पूरी सुविधाएं तथा बेहतर सफर मिले। इसके लिए मैं जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक भी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed