फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Travel will be easy on Rakshabandhan, routes will increase, additional buses will run

Palwal News: रक्षाबंधन पर सफर होगा आसान, बढ़ेंगे रूट, चलेंगी अतिरिक्त बसें

Mon, 04 Aug 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 04 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Travel will be easy on Rakshabandhan, routes will increase, additional buses will run
- महिला यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो प्रशासन ने शुरू की तैयारी, भीड़ नियंत्रण के लिए कर्मचारियों की अलग ड्यूटी, छुट्टियां रद्द
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर इस बार भी हरियाणा रोडवेज ने महिला यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। पलवल डिपो द्वारा अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। डिपो प्रशासन के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में लोकल और प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। पलवल से होडल, हथीन, हसनपुर, बल्लभगढ़, नूंह, अलीगढ़, गुरुग्राम और आगरा जैसे रूटों पर सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक हर आधे घंटे में बसें चलेंगी। रक्षाबंधन के दिन इन रूटों पर चार-चार अतिरिक्त फेरे भी जोड़े जाएंगे।


भीड़ को सुचारू रूप से संभालने के लिए चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही बस स्टैंड परिसर में कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी और जरूरत अनुसार और भी रूटों पर बस सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। महिलाओं को रक्षाबंधन पर रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। इस बार बहनों को सफर में न भीड़ की चिंता होगी, न टिकट की, इसके लिए रोडवेज पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed