{"_id":"6aa16f1477ad7f30eb00dd99","slug":"transformation-of-basic-education-department-schools-palwal-news-c-491-1-rgh1002-10250-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल का कायाकल्प
विज्ञापन
जेवर के संविलियन विद्यालय में हाईटेक कक्षा में पढ़ते बच्चे
फोटो....
नरेंद्र कुमार यादव
यमुना सिटी। एयरपोर्ट विस्थापितों के लिए बसाई गई आरएंडआर कालोनी के संविलियन विद्यालय में बच्चों को स्कूल के कायाकल्प के बाद बेहतरीन सुविधा मिल रही है। संविलियन विद्यालय आरएंडआर साइट जेवर बांगर के स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ रोज की उपस्थिति भी लगभग 90 फीसदी रहती है।
स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 550 बच्चे स्मार्ट शिक्षा भी ले रहे हैं। बेसिक स्कूल में ही विद्यार्थियों को कंप्यूटर से लेकर स्मार्ट लैब और अन्य तरह की सुविधाएं दी जा रही है। स्कूल में साफ-सुथरे कमरे, व्यवस्थित फर्नीचर, पुस्तकें, आईसीटी लैब, कंप्यूटर लैब, एक्टिविटी रूम और खेल गतिविधियों की सुविधा है। स्कूल का गठन 2023 में नगला गणेशी प्राइमरी स्कूल और नगला शरीफ के जूनियर विद्यालय को मर्ज कर किया गया था। स्कूल में इस समय इंचार्ज हेडमास्टर के साथ नौ सहायक अध्यापक और पांच शिक्षामित्र काम कर रहे हैं। अध्यापक सुरेश तायल ने बताया कि विद्यालय के कायाकल्प के लिए सरकार की ओर से कुल 68 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद अक्तूबर 2025 में काम शुरू हुआ और इस वर्ष मार्च 2026 में विद्यालय की नई बिल्डिंग तैयार हुई।
आईसीटी और कंप्यूटर लैब में सीख रहे बच्चे
विद्यालय में आईसीटी लैब और कंप्यूटर लैब की भी व्यवस्था है। शिक्षकों की ओर से बच्चों को तकनीक के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया जाता है। हालांकि विद्यालय में कंप्यूटरों की संख्या अभी कम है। सहायक अध्यापक सुरेश तायल ने बताया कि विद्यालय में कई एनजीओ भी आते हैं, जो स्कूल के लिए कुछ करना चाहते हैं। विद्यालय की ओर से ऐसे संस्थानों के सामने कंप्यूटरों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी गई है।