{"_id":"67b61e085442c0bdae08d067","slug":"took-loan-against-document-on-the-pretext-of-getting-labor-card-made-palwal-news-c-24-1-gr11004-112123-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: श्रमिक कार्ड बनवाने का झांसा देकर दस्तावेज से लोन लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: श्रमिक कार्ड बनवाने का झांसा देकर दस्तावेज से लोन लिया
विज्ञापन
दो प्रवासी मजदूरों से मारपीट कर बैंक खाता खुलवाया, जबरन अंगूठे लगवाए
हथीन। श्रमिक कार्ड बनवाने का झांसा देकर दो प्रवासी मजदूरों से धोखाधड़ी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मजदूरों के जरूरी दस्तावेज लेकर उनके नाम पर लोन ले लिए। बहीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के गांव रामकला निवासी राम शंकर ने शिकायत दी है कि वह कोट गांव स्थित शंकर ईंट भट्ठा पर काम करता है। 14 फरवरी की सुबह कोट गांव निवासी सोहिल ने उसे राशन कार्ड व श्रमिक कार्ड बनवाने का झांसा दिया। सोहिल ने राम शंकर और उसके साथी राजकुमार को अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया। वह दोनों को गाड़ी में बिठाकर फिरोजपुर झिरका ले गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वहां दोनों के साथ मारपीट की गई और उनके बैंक खाते खोले गए। इसके बाद उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर जबरन अंगूठे लगवा लिए गए और उनके नाम पर लोन लिए गए। राम शंकर का आरोप है कि आरोपियों ने उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड भी लूट लिए। बहीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद