फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Token money is being taken from people by making the message of cutting fake colony viral

Palwal News: फर्जी कॉलोनी काटने का मैसेज वायरल कर लोगों से ली जा रही टोकन मनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Token money is being taken from people by making the message of cutting fake colony viral
प्लॉट मालिक ने दी शिकायत, सोशल मीडिया पर नामी बिल्डर के नाम से मैसेज वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे पर तरंग ग्रुप के नाम से रिहायशी कॉलोनी में 40 हजार रुपये प्रति वर्ग के प्लॉट काटने के मैसेज वायरल कर लोगों से टोकन मनी के नाम पर ठगी की जा रही है। जमीन के मालिक आगरा निवासी बीरबल खान ने पुलिस को उसकी जमीन में अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत दी हैं। वहीं, तरंग ग्रुप का भी कहना है कि उनकी तरफ से इस तरह की कोई कॉलोनी काटने का अभी तक उनकी ओर से कोई प्रस्ताव वायरल नहीं किया गया है न ही किसी से कोई टोकन मनी ली है।
मंगलवार की देर रात को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के अलावा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर नेशनल हाईवे पर सेक्टर-2 के नाम से तरंग ग्रुप द्वारा कॉलोनी काटने का मैसेज वायरल हुआ। सूचना वायरल होने के साथ ही क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में प्रॉपर्टी डीलर लोगों से टोकन मनी के नाम पर पांच-पांच लाख रुपये की राशि वसूलने लगे। नाम न छापनी की शर्त पर कई लोगों ने बताया कि उन्होंने टोकन मनी दे दी लेकिन जब प्लॉट मालिक का बयान वायरल होने लगा तो वह बताए गए स्थान पर गए। बृहस्पतिवार को वहां गए तो जमीन पर झाड़ियों के अलावा कुछ नहीं था। इन लोगों का कहना है कि अगर 1-2 दिन में उनके प्रॉपर्टी डीलर स्थिति साफ नहीं करते है तो वह शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

वहीं, जिस जमीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था उस जमीन के मालिक आगरा निवासी बीरबल खान ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी जमीन के नाम पर अवैध कॉलोनी काटने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र गर्ग ने बताया कि वर्षों पूर्व कॉलोनी काटने वाले एसआरएस ग्रुप ने लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की दी। उन्होंने लोगों से किसी को रुपयों का लेनदेन करने से पहले जानकारी लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कोई मैसेज नहीं किया वायरल, किसी को न दें पैसा : तरंग ग्रुप
मामले में तरंग ग्रुप के संजीव अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने किसी प्रकार का मैसेज वायरल नहीं किया है, अभी जमीन के मालिक से केवल सौदे की बातचीत चल रही है। जमीन का सौदा होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। किसी से कोई टोकन मनी नहीं ली जा रही है, उनके पास कोई पैसा या चेक नहीं आया है। किसी को भी उनके नाम पर पैसा न दें। मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जमीन के मालिक ने उन्हें शिकायत दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जमीन पर कब्जा व सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल करने वाले खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed