{"_id":"681e4d46cedcb7182309f9b7","slug":"three-people-died-of-suffocation-when-they-went-into-the-well-to-repair-the-boring-palwal-news-c-25-1-mwt1002-103149-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बोरिंग ठीक करने कुएं में उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बोरिंग ठीक करने कुएं में उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
विज्ञापन
मांड़ीखेड़ा गांव में हुई घटना, एक किशोर हुआ बेहोश
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। मांड़ीखेड़ा गांव में शुक्रवार को खेतों में सिंचाई के लिए लगी बोरिंग को ठीक करने के लिए कुएं में उतरे तीन लोग बेहोश हो गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक युवक कुएं में उतरने के दौरान बेहोश हो गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि मांडीखेड़ा गांव के किसान रसीद खेतों में सिंचाई के लिए पहुंचे तो बोरिंग में कुछ खराबी थी। उसे ठीक करने के लिए वह कुएं में उतरे तो बेहोश हो गए। वहां खड़े मोनिश व समीर को उनके बेहोश होने का पता चला तो दोनों मदद के लिए कुएं में उतरे तो वे भी बेहोश हो गए। जब तीनों कुएं से बाहर नहीं आए तो शौकीन नाम का लड़का भी कुएं में उतरने लगा तो जहरीली गैस के चलते उसका दम घुटने लगा। शोर मचाने पर उसको बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वह भी बेहोश हो गया। कुएं में जहरीली गैस से तीनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रवीण का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय व दमकल विभाग की टीम के साथ मिलकर शवों को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ऑक्सीजन मास्क लगाकर किया रेस्क्यू
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम ने ऑक्सीजन मास्क ल व सुरक्षा उपकरण पहनकर तीनों को कुएं से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।