फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Thieves cut the shutter of jewelery shop with gas cutter

Palwal News: चोरों ने गैस कटर से ज्वेलरी शॉप का शटर काटकर चोरी का किया प्रयास

Tue, 29 Jul 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 29 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut the shutter of jewelery shop with gas cutter
- सीसीटीवी में घटना देखते ही पहुंचे दुकानदार व अन्य, चप्पल और बाइक छोड़कर भागे चोर
विज्ञापन

- व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया विरोध, थाना प्रभारी ने दिया गिरफ्तारी का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। मंगलवार तड़के हथीन शहर के सुभाष चौक स्थित सुनारों वाली गली में श्याम सोनी ज्वैलर्स की दुकान को नकाबपोश बदमाशों ने गैस कटर से काटकर लूटने का प्रयास किया। परिवार के एक युवक ने घटना सीसीटीवी कैमरे में देखी तो शोर मचा दिया। दुकानदार व अन्य लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, तब तक चोर बाइक और चप्पल छोड़कर भाग निकले। व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया।
तकरीबन 2:40 बजे दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश गली में पहुंचे। एक ने गैस कटर से शटर काटा, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा। शटर काटने के बाद एक बदमाश दुकान में घुसा और डिस्प्ले में रखे आभूषण बाहर निकालने लगा। इसी दौरान दुकान मालिक श्याम सोनी के परिवार का एक युवक लघुशंका के लिए उठा और मोबाइल पर दुकान के सीसीटीवी कैमरे की लाइव फुटेज देखकर चौंक गया।
विज्ञापन


उसने परिजनों को जगाया और शोर मचाया। परिजन लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश चप्पल छोड़कर फरार हो चुके थे। घटना लगभग 35 मिनट तक चली। दुकानदार ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। बदमाश गैस सिलिंडर, बाइक और चप्पल मौके पर छोड़कर भाग गए। बाद में चौकीदार ने भी चौधरी चौक पर उन्हें टोका तो बदमाश ने कट्टा दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले 24 जुलाई को भी इसी दुकान को निशाना बनाया गया था। लगातार दो बार हुई घटनाओं से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया। सूचना पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत, पार्षद राकेश गर्ग, मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंगला व अन्य पहुंचे। थाना प्रभारी हरिकिशन ने एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद बाजार खुला।
पीएनबी के एटीएम को भी काटने का प्रयास



हथीन। नकाबपोश बदमाशों ने रात्रि को लगभग दो बजे शहर की पीएनबी शाखा में लगे एटीएम को भी निशाना बनाया। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम को काटने का प्रयास किया, जिसमें वे सफल नहीं हो पाए।




घटना के बाद थाना प्रभारी हरिकिशन पुलिस बल के साथ संबंधित एटीएम पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। इस बीच समाजसेवी गजराज आर्य ने मांग की है कि मुख्य बाजार की निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसके माध्यम से सभी कैमरों की निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed