फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   There is RO plant, but clean drinking water is not available

आरओ संयंत्र है, पर नहीं मिल रहा स्वच्छ पेयजल

Sun, 13 Jun 2021 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
There is RO plant, but clean drinking water is not available
हथीन (सोमदेव आर्य)। शहर के लोगों को स्वच्छ पानी पीने को मिल सके इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर में कुटी मंदिर के निकट आरओ संयंत्र स्थापित किया था। लोगों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति की योजना थी। संयंत्र के लिए बाकायदा बिजली कनेक्शन भी लिया गया, लेकिन उसके बाद भी आज तक लोगों को शुद्ध पानी पीने को नहीं मिला है।
विज्ञापन

चार साल से लोग आरओ शुद्ध पानी मिलने की बाट जोह रहे हैं, लेकिन इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। लोगों ने इसके लिए अब सीएम दरबार में भी गुहार लगाई है।
नगर पालिका के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए आरओ संयंत्र लगाया गया था। इस संयंत्र के द्वारा लोगों को पांच रुपये में बीस लीटर पानी उपलब्ध कराया जाना था। इसके लिए शहर के कई वार्डों में वाटर एटीएम भी लगाए गए। इसके अतिरिक्त स्वच्छ पेयजल के लिए मदर डेयरी की तरह स्मार्ट कार्ड भी जारी करने की घोषणा की गई थी। इस योजना पर लाखों रुपये मेवात विकास बोर्ड के माध्यम से खर्च किए गए। लेकिन एक भी दिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन

संयंत्र को लगाने के लिए 12 लाख खर्च
मेवात विकास अभिकरण के माध्यम से इस संयंत्र को लगाने के लिए 12 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिला। कई बार शहर के लोग इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी को इसकी परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीप्ति शर्मा, बाइस चेयरपर्सन नगर पालिका हथीन
शहर के लोगों को जन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सीवर युक्त पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता है। विभागीय अधिकारियों को इस बारे में कदम उठाने चाहिए। शहर में इस संयंत्र के द्वारा स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शीघ्र शुरू होनी चाहिए।

-रविन कुमार पार्षद
यह संयंत्र उनके कार्यभार संभालने से पूर्व स्थापित किया गया था। संयंत्र को चलाने की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को दी गई थी। कई बार विभाग ने एजेंसी को नोटिस भी दिए हैं। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है। संयंत्र को चलाने की जिम्मेदारी जिस एजेंसी को दी गई उसके प्रतिनिधि जवाब भी नही दे रहे हैं।
-अशरद खान, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed