फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   There is no solution to the problem of water logging in MP Adarsh ??village Badauli

सांसद आदर्श ग्राम बडौली में जलभराव की समस्या से निजात नहीं

Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
There is no solution to the problem of water logging in MP Adarsh ??village Badauli
पलवल। केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद कृष्णपाल गुर्जर द्वारा सांसद ग्राम योजना के तहत गोद लिए गए गांव बडौली में जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। गांव में पानी निकासी की उचित प्रबंध करना एक बड़ी समस्या है। गांव के जोहड़ ओवरफ्लो हैं, जिससे उनका पानी रास्तों में भरा रहता है। कई रास्तों पर पैदल निकलने तक का रास्ता नही हैं। बुजुर्गों व बच्चों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी फैल रहा है, ऐसे में ग्रामीणों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है, क्योंकि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव बड़ौली में पानी निकासी पिछले लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई है। गांव को जोहड़ों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई, जिससे वे ओवरफ्लो हो गए है। कब्जा होने के कारण जोहड़ों का आकार भी कम होता जा रहा है। गांव के गंदे पानी को गांव के साथ से निकलने रहे नाले में डालने की योजना भी सिरे नहीं चढ़ पा रही है, क्योंकि नाले पर भी कई स्थानों पर मिट्टी डालकर अवरुद्ध कर दिया गया है। हर बार चुनावों में पानी निकासी को लेकर नाले से कब्जे हटवाने का मुद्दा उठता है, परंतु चुनाव होते ही राजनीतिक दल इस बात को भूल जाते हैं। वर्ष 2019 में स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बड़ौली को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद दिया, परंतु उसके बावजूद भी गांव की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed