{"_id":"6aad92e0bea4c4130f06505c","slug":"culvert-worth-lakhs-collapses-within-six-months-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115631-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: छह माह में टूटी लाखों की पुलिया, गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: छह माह में टूटी लाखों की पुलिया, गुणवत्ता पर उठे सवाल
विज्ञापन
नूंह के वार्ड-11 पंड़ित मोहल्ले में टूटी नगरपरिषद की पुलिया।
वार्ड-11 के पंडित मोहल्ले के लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नगर परिषद नूंह के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं। बस स्टैंड के सामने लेंटर रोड में कथित घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब वार्ड-11 के पंडित मोहल्ले में बनाई गई पुलिया के महज छह माह में टूटने का मामला सामने आया है। वार्डवासियों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
वार्डवासियों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में सीमेंट की मात्रा बेहद कम रखी गई। अमित शर्मा, नवीन शर्मा, सम्मी, संजय, विनोद, नितिन, युग, मोनू शर्मा, पवन व प्रवीण शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि निर्माण के दौरान ठेकेदार ने करीब 50 मन क्रेशर में महज चार बैग सीमेंट मिलाया। जब स्थानीय लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए तो ठेकेदार ने कथित तौर पर उनसे बहस की। लोगों का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता कमजोर होने के कारण पुलिया ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी और अब टूटकर बिखर गई है।
पुलिया टूटने से मोहल्ले के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। संकरे और टूटे रास्ते से बाइक निकालने के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा रास्ते की नालियां भी अभी तक अधूरी पड़ी हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। ठेकेदार को अभी भुगतान नहीं किया गया है। पुलिया को दोबारा बनवाया जाएगा।