फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Five arrested, including robbery accused

Palwal News: डकैती के आरोपी समेत पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Five arrested, including robbery accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। उद्घोषित अपराधियों (पीओ) और बेल जंपर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें डकैती के मामले में 11 साल से फरार पीओ और चार बेल जंपर शामिल हैं। डीएसपी मुख्यालय मनोज वर्मा ने बताया कि सीआईए होडल और बहीन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 2015 के डकैती के मामले में फरार चल रहे आरिफ, निवासी हाजीपुर गोहता, नूंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बहीन थाने में डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। इसके अलावा उटावड़ पुलिस ने उटावड़ निवासी हुम्मस और फरदारी, नूंह निवासी सलाउद्दीन उर्फ पप्पू को पकड़ा। सीआईए पलवल व चांदहट पुलिस ने अवतार निवासी रहीमपुर और शहर थाना पुलिस ने विक्रम निवासी लीनेपुरा मोहल्ला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed