फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Theft committed after breaking the house lock

Palwal News: मकान का ताला तोड़कर की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Theft committed after breaking the house lock
रबपूरा।
विज्ञापन

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के तिरथली गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मकान मालिक यूनुस ने पुलिस तहरीर दी की वह मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार को वह गांव से बाहर गए थे। मंगलवार को वापस लौटने पर उन्हें मकान का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर देखा कि अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल अपराधियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed