फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The youth got shot in the leg while firing in the air at the wedding ceremony

शादी समारोह में हवाई फायर करते समय युवक के पांव में लगी गोली

Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The youth got shot in the leg while firing in the air at the wedding ceremony
होडल। गांव गुलावद में एक शादी समारोह में आतिशबाजी के साथ-साथ बंदूक से की जा रही हवाई फायरिंग के दौरान एक युवक के पांव में गोली जा लगी। गोली लगने से घायल उस युवक को उपचार के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन लड़का व लड़की पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं देने पर पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव गुलावद में बृहस्पतिवार को होडल के गांव बेढ़ा पट्टी से एक बारात आई थी। बारात में दोपहर को चढ़त के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। उसी समय लड़का पक्ष की तरफ से शादी की खुशी में हवाई फायर भी किए जा रहे थे। उसी समय एक गोली हरिओम पुत्र मान सिंह के पांव में जा लगी। हरिओम गुलावद में बरात लेकर आए दूल्हा के चाचा का बेटा है। गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। तुरंत हरिओम को उपचार के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उसकी गोली निकाल दी गई। फिलहाल उसकी तबीयत ठीक है। पुलिस अधिकारी शिवचरण के अनुसार इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों ने कार एवं साढ़े तीन लाख रुपये लूटे
हथीन। हथीन पलवल स्टेट हाईवे पर बीती रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने कार रुकवाकर हथियार दिखाकर कार एवं साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी लूट ली। घटना भंगुरी गांव के निकट घटी है। हथीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अनिल तंवर ने बताया कि गांव पूठली निवासी अमर सिंह ने लिखित शिकायत दी है कि वह बीती रात्रि को कार से वाया हथीन फरीदाबाद जा रहा था। भंगुरी गांव के समीप एक व्यक्ति ने रोड पर हाथ देकर उसको रुकवाया। कार रोकते ही कार में दो व्यक्ति बैठ गए। जिनमें से एक के हाथ में पिस्टल थी। बदमाश कार को लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसके पास कार में साढ़े तीन लाख रुपये एवं मोबाइल भी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लूटी गई कार को पलवल के हरिनगर के पास से बरामद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed