फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The woman was gang-raped by making her unconscious

महिला को बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 26 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The woman was gang-raped by making her unconscious
पलवल। महिला का अपहरण कर पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिर अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी दी गई। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को दी है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गांव में पति के साथ रहती है। उनके घर पर एक व्यक्ति का आना जाना है। उसकी गरीबी का फायदा उठाकर गांव के व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया और दूसरे स्थल पर ले गया। यहां उसने उसे पेय पदार्थ में कोई नशीला पदार्थ पिलाया, इसे पीकर वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। होश में आने पर आरोपी ने उसे वह वीडियो दिखाई और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। इसी का डर दिखाकर वह उसके साथ कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी के साले ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों उसे एक मकान में रखकर बंधक बनाए रहे और लगातार दुष्कर्म करते रहे। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों ने उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। वह वहां से जैसे-तैसे बचकर निकली और अपने घर पहुंची। परिवार वालों की मदद से उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed