फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The police who went to arrest the woman were beaten up

महिला को गिरफ्तार करने गई पुलिस को पीटा

Thu, 03 Feb 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The police who went to arrest the woman were beaten up
पलवल। बावरिया महिला के गिरफ्तारी वारंट तामिल करने गांव चांदहट आई मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मारपीट की गई। गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और पुलिस कब्जे से आरोपी को छुड़वा लिया। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए वर्दी फाड़ दी। चांदहट थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर तेजपाल की शिकायत पर चांदहट थाना पुलिस ने पांच नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

चांदहट थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि मध्यप्रदेश के जिला दतिया की अदालत के ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी स्वाती चौहान ने अटरैटा थाना पुलिस को कमला पत्नी विजय बावरिया निवासी चांदहट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए। अटरैटा थाना पुलिस से एएसआई राजबहादुर सिंह, सिपाही संजय सिंह, रवि, महिला सिपाही रीना अदालती वारंट तामिल करवाने के लिए चांदहट थाना पुलिस में आए। मध्य प्रदेश पुलिस के चार कर्मचारियों के साथ पीएसआई तेजपाल, हेडकांस्टेबल सुंदर, सिपाही राजेश और सरकारी गाड़ी का चालक राकेश आरोपी महिला को गिरफ्तार करने पहुंचे। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया तो अचानक 15-20 लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस के कब्जे से महिला को छुड़ा लिया और पुलिस के साथ मारपीट कर दी। पुलिस पर पथराव कर दिया और महिलाओं ने पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी। इस मामले में चार पुलिस कर्मी चोटिल हो गए और खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। आरोपियों ने पुलिस को धमकी दी कि यदि दोबारा आए तो जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीएसआई तेजपाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला कमला के पति विजय, राजू, सुनील, अशोक, बीर सिंह सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजय व राजू को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यशपाल खटाना, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed