{"_id":"672fa27f52b86f6c9b027b1d","slug":"the-female-constable-declared-the-accused-youth-innocent-in-the-court-palwal-news-c-24-1-gr11004-109785-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: महिला कांस्टेबल ने अदालत में आरोपी युवक को बताया बेकसूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: महिला कांस्टेबल ने अदालत में आरोपी युवक को बताया बेकसूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर के पुन्हाना मोड़ पर 7 नवंबर को जिला नूंह के पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ हुई घटना में नया मोड़ आया है। पीड़ित महिला पुलिस कांस्टेबल ने सब जुडिशल मजिस्ट्रेट के सामने छह किलोमीटर तक पीछा करने वाले आरोपी युवक को बेकसूर बताया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल के अदालत में दिए बयान के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दरसल, जिला नूंह के पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने पुलिस दी शिकायत में कहा था कि ड्यूटी समाप्त करने के बाद लौटते समय स्कूटी सवार युवक ने नेशनल हाईवे पर करीब छह किलोमीटर तक पीछा कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया । लेकिन शुक्रवार को सब जुडिशल मजिस्ट्रेट विवेक कुमार की अदालत के सामने पीड़ित महिला कांस्टेबल ने दिए बयानों में आरोपी युवक को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसका दुपट्टा स्कूटी से नीचे आ रहा था, जिसकी जानकारी देने के लिए युवक ने उसका पीछा किया था इसमें उसकी गलत सोच नहीं थी। इस मामले मुंडकटी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच अधिकारी ने पीड़ित महिला कांस्टेबल के बयानों की कॉपी अदालत से ली है । जिसमें अधिकारियों के आदेश अनुसार कार्रवाई की जायेगी। वहीं, पीड़ित महिला कांस्टेबल से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।