फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The devotees' Dandoti began amidst resounding chants

Palwal News: जय घोष के साथ शुरू हुई श्रद्धालुओं की दंडोती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The devotees' Dandoti began amidst resounding chants
प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर से शुरु हुई श्रद्धालुओं की दंडोती झिर शिव मंदिर होगी समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका।: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोलेनाथ को समर्पित सावन के महीने के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं की दंडोती लगा रहे हैं। भगवान शिव में आस्था रखने वाले भक्तजनों ने पेट के बल बम बोले के जय घोष के साथ प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर से लेकर पांच किलोमीटर दूर प्राचीन झिर शिव मंदिर तक दंडोती का शुभारंभ कर दिया है। भगवान झिरकेश्वर नाथ (शिव) से मनोवांछित फल की कामना करने के लिए महिलाएं, बच्चे एवं पुरुष दंडोती लगाकर धर्म लाभ उठा रहे हैं। इस अवसर पर शहर के धर्मप्रेमी दंडोती लगाने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल, कोल्डड्रिंक, शिकंजी, शरबत, बिस्किट, फल फ्रूट आदि वितरित कर धर्मलाभ उठा रहे हैं। ताकि श्रद्धालुओं को दंडोती लगाने में सहूलियत हो सके। वहीं दंडोती लगाने वाले बच्चे शिवम, मनोहर, हरिराम, मयंक, शोभित, नीरज, अमित, बबीता, ललिता, सरिता आदि ने बताया कि तीन दिनों के अंदर दंडोती पूर्ण कर दी जाएगी। इसके उपरांत इसके उपरांत प्राचीन झिर शिव मंदिर के शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक किया जाएगा और नारियल चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed