फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The department's lethargic attitude is increasing water problems in the city, people are dependent on tankers

Palwal News: विभाग का सुस्त रवैया बढ़ा रहा शहर में पानी की परेशानी, टैंकर के भरोसे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The department's lethargic attitude is increasing water problems in the city, people are dependent on tankers
वार्ड-9 जैन मंदिर के पास पेयजल सप्लाई बाधित, उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद कोई सुनवाई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शहर के वार्ड-9 जैन मंदिर समीप निवासियों के लिए लगभग एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को भारी पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग के स्थानीय कर्मचारियों के अलावा उच्चाधिकारियों को भी समस्या से अवगत करा दिया, लेकिन विभाग का सुस्त रवैया लगातार पेयजल समस्या को बढ़ाता ही जा रहा है। लोगों का कहना है कि पेयजल सप्लाई नहीं होने के कारण उन्हें पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है और दूर-दराज से जाकर पानी ढ़ोना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि उनकी पेयजल समस्या का समाधान कराया जाए।

समाजसेवी धर्मवीर सैनी, लखन सैनी, भगवत सैनी, मगंतु पार्षद इत्यादि ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से पानी की समस्या हो रही है। विभाग द्वारा बिछाई गई पेयजल लाइनों में पिछले एक सप्ताह से पानी की एक भी बूंद सप्लाई नहीं हुई है। पीने के पानी की समस्या झेल रहे लोग मजबूरन दूसरे मोहल्लों व वार्डों से जाकर पानी ढ़ो रहे है। इतना हीं नहीं पीने के पानी खरीदकर अपना जीवन गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने बताया कि ऐसा नहीं है कि उनके मोहल्ले या वार्ड में पानी की यह समस्या पहली बार हुई हो, अपितु आए दिन ऐसी समस्या होती है। उच्चाधिकारियों को फोन खटखटाने के बाद एक या दो दिन पानी सप्लाई सही रहती है, अन्यथा सप्लाई दोबारा बाधित कर दी जाती है। इस बार सभी को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। कार्यालय में बैठे कर्मचारियों व अधिकारियों को रटा-रटाया जवाब मिलता है कि पानी की पीछे से ही आपूर्ति नहीं होने के कारण पानी की समस्या आ रही है। जबकि अन्य वार्डों व मोहल्लों के अलावा विभाग के कर्मचारियों की सांठ-गांठ से कार सर्विस सेंटरों व खेतों में दिए अवैध कनेक्शनों पर सप्लाई चालू रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग में पानी की समस्या को लेकर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी गंभीर नहीं है। उनकी लापरवाह और मनमानी कार्यशैली के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार पानी सप्लाई बाधित होने की शिकायत उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ-साथ उपमंडल व जिला स्तर के अधिकारियों को भी की, लेकिन उनकी समस्या की ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। जिला प्रशासन से पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है।


जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुमित वर्मा का कहना है कि पिछले कई दिनों से चल रही पेयजल उनके संज्ञान में है। किन्ही कारणों के चलते पेयजल सप्लाई में दिक्कत आ रही है, जिनका समाधान किया जा रहा है। जल्द ही पानी सप्लाई की जाएगी। किसी भी तरह लोगों को पानी सप्लाई में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed